Featuredकोरबाराजनीति

Korba: सतनामी समाज मे कुर्सी को लेकर खींचातानी.. डॉ.बरखा पर महिलांगे ने उठाया सवाल ,बोले नही बनाया गया…

कोरबा। कोरबा सतनामी कल्याण समिति जिला कोरबा की नव नियुक्त अध्यक्ष सुश्री डॉ. बरखा रानी कुर्रे ने शुक्रवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रवार्ता ली। इसके चंद घण्टे बाद समिति से एक अन्य अध्यक्ष यू आर महिलांगे ने इनके अध्यक्ष चयन को ही असंवैधानिक व निराधार बता दिया है। अब दोनों के बीच सही-गलत की रार ठन गई है।

डॉ. बरखारानी कुर्रे ने पत्रवार्ता में कहा कि कोरबा सतनामी कल्याण समिति में आज तक जितने भी अध्यक्ष हुए हैं उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि कोरबा सतनामी कल्याण समिति में पहला कार्यकाल होगा जिला कोरबा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में समाज की महिलाओं का सशक्तिकरण एवं युवा नारियों को एक मजबूत स्थान प्राप्त होगा। महिला समिति के निर्माण के बाद कोरबा सतनामी कल्याण समिति में महिलाओं का उनके अधिकार की जानकारी दी जाएगी और लाभ प्रदान करने में सहयोग करूंगी। समाज में बहुत सारे कडिहार हैं उनके माध्यम से संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास की अमृत संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जब महिलाएं सतसंग में पहुंचेंगी तो एक महिला ही संस्कारी नहीं होगी बल्की पुरा परिवार संस्कारी बनाएगी। 15 मार्च को ममतामयी मिनीमाता जयंती है इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। शिक्षा पर विशेष कार्य करने की जरुरत है सतनाम भवन पर शिक्षा के मार्गदर्शन के लिए समाज से योग्य शिक्षक द्वारा नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। सतनाम भवन परिसर में समिति के आय के लिए नई दुकानों का निर्माण किया जाएगा। नए भवन का उपयोग कम से कम शुल्क में रहने की व्यवस्था किया जाएगा। पत्रवार्ता में

 

यूआर महिलांगे ने कहा नही बनाया गया अध्यक्ष

 

दूसरी तरफ कोरबा सतनामी कल्याण समिति कोरबा पंजीकृत क्रमांक 2730 के अध्यक्ष यूआर महिलांगे ने एक बयान जारी कर बताया है कि डॉ. बरखारानी कुर्रे, जीएल बंजारे, विनोद डहरिया, सत्येन्द्र डहरिया, अनिकेत पाटले एवं इनके अन्य समर्थकों द्वारा पंजीकृत समिति के विधान के विपरीत कार्य किया जा रहा है। मनमानी, कदाचरण एवं आर्थिक अनियमितता करने के कारण पंजीकृत समिति के 147 सरंक्षक सदस्य, अजीवन सदस्य एवं साधारण सदस्यों के द्वारा 28/09/2024 को बैठक कर समिति को विवाद होने के कारण अस्थायी कर दिया गया था। जिसमें कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में यूआर महिलांगे को समिति के दो तिहाई सदस्यों के द्वारा अस्थायी रूप से कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया था। पुन: जीएल बंजारे, विनोद्र डहरिया एवं अनिकेत पाटले द्वारा आर्थिक अनियिमितता एवं कदाचरण करने के कारण 05/10/2024 को समिति के संरक्षक सदस्यों, आजीवन सदस्यों एवं साधारण सदस्यों द्वारा आम बैठक में प्रस्ताव कर उपरोक्त पदाधिकारियों को पद से निष्काषित कर दिया गया था एवं कोरबा सतनामी कल्याण समिति के संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य एवं साधारण सदस्यों के द्वारा डॉ. बरखारानी कुर्रे को समिति का अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। जीएल बंजारे द्वारा गलत तरीके से मनमाने ढंग से डा. बरखारानी कुर्रे को समिति का अध्यक्ष बनाया गया बताया गया है जो कि पूर्णत: अवैधानिक एवं निराधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button