Featuredकोरबाराजनीतिसामाजिक

Korba: गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के जिला समन्वयक आशुतोष सम्मानित

कोरबा, 26 जनवरी 2026। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के अंतर्गत उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने प्रशासनिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले कर्मियों को सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में पदस्थ जिला समन्वयक  आशुतोष गौरहा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री गौरहा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शासकीय अभियानों, कार्यक्रमों, शिविरों और प्रशासनिक आयोजनों की सटीक, त्वरित और प्रभावी कवरेज कर आमजन तक सूचनाएं पहुंचाई गईं। अवकाश के दिनों में भी दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए समाचार संकलन और कंटेंट के जरिए शासन-प्रशासन की गतिविधियों को निरंतर जनमानस तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button