कोरबा

Korba Collector Action : 3 महीने से अंधेरे में था गांव…! कलेक्टर का एक्शन…सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर गिरी गाज

कोरबा, 09 अप्रैल। Korba Collector Action : ग्राम कुरुडीह के ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर लापरवाही सामने आने पर संबंधित सब इंजीनियर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव मांगा गया है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले तीन महीनों से खराब था, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने रोशन वर्मा (ईई, विद्युत विभाग) को तत्काल निर्देश दिए। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कुरुडीह में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

लापरवाही पर सख्त रुख

कलेक्टर ने इस मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भैसमा वितरण केंद्र अंतर्गत संबंधित सब इंजीनियर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों को मिली राहत

नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button