
कोरबा। Korba ash dam burst JCB operator death राखड़ डेम फूटने के बाद बने खौफनाक मंजर में आखिरकार JCB ऑपरेटर हुलेश्वर का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक सरगबुंदिया का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।
VDO
Korba ash dam burst बताया जा रहा है कि डेम टूटने के साथ ही राख का सैलाब अचानक फैल गया, जिसमें काम कर रहा JCB ऑपरेटर जिंदा ही दब गया। बचाव दल ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डेम की हालत पहले से खराब थी, इसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद प्रशासन और प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर अधिकारियों की टीम पहुंच चुकी है और जांच की बात कही जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल वही है आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन?फिलहाल पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।



