BreakingFeaturedकोरबाक्राइमपुलिस

Korba Breaking: वर्दी हुई शर्मसार, अपने ही थाने से गिरफ्तार हुआ एसआई, महिला से छेड़खानी का गंभीर आरोप

Korba Breaking कोरबा। जिले में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस थाने में सब इंस्पेक्टर( Sub-Inspector )पदस्थ था, उसी थाने में उसके खिलाफ छेड़खानी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी एसआई को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। यहां पदस्थ एसआई शिव प्रसाद कोसरिया पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि आरोपी एसआई उसके पति को अवैध शराब के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर लगातार फोन कर परेशान करता था।

आरोप है कि मामला यहीं नहीं रुका। रविवार रात एसआई शराब के नशे में महिला के घर पहुंचा और जबरदस्ती छेड़खानी करने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल गिरफ्तार किया गया।
इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आचरण पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने के आरोप से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। जांच आगे जारी है।

एसआई गिरफ्तार, भेजा गया न्यायायिक रिमांड पर – तिवारी

कटघोरा थाना प्रभारी डीएन तिवारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर छेड़खानी का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपित एसआई को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button