Featuredकोरबाराजनीति

KORBA BREAKING: सदन में “कबाड़” पर बवाल… सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, तीखी नोकझोंक से गरमाया माहौल!

कोरबा। Korba kabada vivad budget session नगर निगम के बजट सत्र में चल रही बहस उस वक्त अचानक सियासी तूफान में बदल गई जब सदन के भीतर “कबाड़ कारोबारी” का मुद्दा गूंज उठा। माहौल तब और गरमा गया जब सत्ता पक्ष के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कांग्रेस पार्षद रवि चंदेल पर सीधे तौर पर कबाड़ी का समर्थन करने का आरोप जड़ दिया।

Korba kabada vivad budget आरोप लगते ही विपक्षी खेमे ने कड़ा विरोध जताया और देखते ही देखते सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक इतनी बढ़ी कि कुछ देर के लिए कार्यवाही का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

सत्ता पक्ष जहां अपने आरोपों पर अड़ा रहा, वहीं विपक्ष ने इसे बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन में शोर-शराबा बढ़ता गया और बहस मुद्दे से भटककर सीधे सियासी टकराव में बदल गई।

नगर निगम का यह बजट सत्र अब विकास योजनाओं से ज्यादा राजनीतिक वार-पलटवार के कारण सुर्खियों में आ गया है। हालांकि सभापति के समझाइश के बाद सदन का माहौल शांत हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button