Featuredकोरबाक्राइमसामाजिक

KORBA BREAKING: दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी, “नाकाबंदी” जैसा सीन… टीआई बोले..

कोरबा। Korba crime news शहर में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 5 लाख रुपए की उठाईगिरी की वारदात सामने आई। घटना के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई।

Korba crime news जानकारी के मुताबिक अज्ञात बदमाश बड़ी ही सफाई से रकम पार कर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आउटर इलाकों में सघन चेकिंग शुरू कर दी। हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ली जा रही है।

शहर में हालात कुछ ऐसे नजर आए जैसे किसी “नाकाबंदी” सीन की शूटिंग चल रही हो सायरन की आवाज, जगह-जगह बैरिकेड्स और पुलिस की तेज गतिविधियां। टीमों को संदिग्धों की तलाश में लगाया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस मामले में कोतवाली टीआई मोती पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर पुलिसिंग और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button