
कोरबा। Prasanna Sonkar Korba Environmental Officer छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच कोरबा को नया क्षेत्रीय अधिकारी मिल गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रसन्ना सोनकर को कोरबा पर्यावरण क्षेत्रीय अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया।
Prasanna Sonkar Korba बताया जा रहा है कि विभाग में एक साथ 7 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिससे पूरे महकमे में हलचल मच गई है। यह कार्रवाई “प्रशासनिक दृष्टिकोण” और “स्वयं के व्यय” के आधार पर की गई है, जिसे लेकर अंदरखाने चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।
बड़े फेरबदल में कई अधिकारी इधर से उधर
जारी सूची में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी से लेकर कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता तक शामिल हैं।
0डॉ. अनीता सावंत को भिलाई-दुर्ग से मुख्यालय नवा रायपुर
0प्रमेन्द्र शेखर पाण्डेय को नवा रायपुर से भिलाई-दुर्ग
0अंकुर साहू को रायगढ़ से मुख्यालय
0प्रसन्ना सोनकर को कोरबा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
0मानवेंद्र शेखर पाण्डेय को रायगढ़
0आलोक साहू को बिलासपुर से मुख्यालय
0प्रतिमा टोप्पो को रायगढ़ से नवा रायपुर
दफ्तर में दिखा उत्साह
प्रसन्ना सोनकर के प्रभार संभालते ही उनके समर्थकों और सहयोगियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यालय में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
चर्चाओं का बाजार गर्म
हालांकि आदेश को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है, लेकिन अचानक हुए इस बड़े बदलाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ इसे विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में कदम मान रहे हैं, तो कुछ इसे रणनीतिक फेरबदल के तौर पर देख रहे हैं। फिलहाल सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



