BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

KORBA BREAKING: मुकेश उर्फ बरबट्टी ने कोर्ट में किया सरेंडर..चोरी का कबाड़ खरीदी के मामले में था फरार…

प्रतीकात्मक तस्वीर

KORBA BREAKING: कोरबा।मुकेश उर्फ बरबट्टी ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। चोरी के कबाड़ की खरीदी के मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार दबिश और कानूनी शिकंजा कसने के बाद आरोपी ने खुद अदालत में पेश होकर आत्मसमर्पण किया।

बताया जा रहा है कि यह मामला चोरी के माल की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़ा है, जिसमें मुकेश उर्फ बरबट्टी की भूमिका अहम मानी जा रही थी। पुलिस पहले ही इस केस में अन्य आरोपियों पर कार्रवाई कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी थी।
अब कोर्ट में सरेंडर के बाद आरोपी से पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस खुलासे के बाद कबाड़ के अवैध नेटवर्क से जुड़े और नाम भी सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button