
कोरबा। कहा जाता है कि जब प्रशासनिक मुखिया सख्त हो तो सिस्टम अपने आप पटरी पर आ जाता है। कोरबा में नए कलेक्टर के आते ही इसका असर दिखने लगा है। उनकी पहली बैठक से पहले ही वे अधिकारी, जो अब तक ड्यूटी के दौरान मनमानी करते नजर आते थे, आज समय से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचते दिखे।
बताया जा रहा है कि नए कलेक्टर कुणाल दुदावत आज सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कामकाज की समीक्षा की जाएगी। बैठक को लेकर प्रशासनिक अमले में स्पष्ट तौर पर गंभीरता और सतर्कता नजर आ रही है।



