
Korba Breaking कोरबा। अशोक वाटिका के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत का कड़ा रुख देखने को मिला। पार्क में रोशनी की कमी और खराब रखरखाव पर उन्होंने खुलकर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद अधिकारियों को साफ शब्दों में चेताते हुए कहा कि इस लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Korba Breaking कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पूरे परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, फाउंटेन को तत्काल पूरी तरह चालू किया जाए और बच्चों के झूले, खेल सुविधाएं व बैठने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने कहा कि अशोक वाटिका शहर का अहम सार्वजनिक स्थल है, लेकिन मौजूदा हालत उसकी अहमियत पर सवाल खड़े कर रही है।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अशोक वाटिका को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सुधार कार्यों में देरी न करने की हिदायत दी और जल्द बदलाव नजर आने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




One Comment