BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: कटघोरा में दिनदहाड़े कैश लूट: बैंक के बाहर वकील बने निशाना, CCTV में कैद पूरी वारदात

कटघोरा। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित Bank of Baroda के सामने सोमवार को हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा की बाइक की डिक्की तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चंद सेकंड में नकदी पार कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

नजर हटते ही खेल खत्म

 

मिली जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता बैंक से पैसे निकालकर बाहर आए और रकम बाइक की डिक्की में रख दी। इसी दौरान पहले से नजर बनाए बैठे बदमाशों ने मौका ताड़ लिया। जैसे ही पीड़ित की नजर कुछ पल के लिए हटी, बदमाशों ने तेजी से डिक्की खोलकर कैश निकाल लिया और मौके से फरार हो गए।

 

प्लानिंग के साथ पहुंचे थे आरोपी

 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे

यूनिकॉर्न बाइक का इस्तेमाल
हेलमेट पहनकर पहचान छिपाई
पीछे बैठे युवक ने फुर्ती से डिक्की खोली

कुछ ही सेकंड में कैश निकालकर फरार

 

पुलिस ने तेज की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

पुलिस की अपील

ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है
बैंक से निकलते ही सतर्क रहें
बड़ी रकम वाहन में न रखें
संदिग्ध लोगों पर नजर रखें
जरूरत हो तो किसी को साथ रखें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button