BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Breaking: राजू के खिलाफ मामला दर्ज..गिरफ्तारी की लटकी तलवार..

Korba Breaking कोरबा। कोरबा जिले के बैगिनडभार क्षेत्र में शराब के नशे में एक परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Korba Breaking बता दें कि पीड़ित रविंद्र कुमार पिता स्व. राजकिशोर प्रसाद, निवासी बैगिनडभार ने थाने में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 दिसंबर की रात करीब 10 बजे मोहल्ले में रहने वाला राजूराम कहरा शराब के नशे में उनके घर के सामने गाली-गलौच करते हुए दरवाजा पीट रहा था। दरवाजा खोलने पर उसने रविंद्र, उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने रविंद्र के पुत्र का गला दबा दिया, जिससे गले में नाखून के निशान पड़ गए। वहीं पुत्री की उंगली मोड़ दी और पेट में घूंसा मारा। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से आरोपी को उसके घर छोड़ने ले जाया गया, जहां उसके सिर में चोट को लेकर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसके बाद राजू कहरा, उसकी पुत्री मुस्कान, पत्नी और पुत्र ने एक बार फिर गाली-गलौच करते हुए पूरे परिवार के साथ मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि राजूराम कहरा आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौच करता है, जिससे पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं।
रविंद्र कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी राजू कहरा एवं उसकी पुत्री मुस्कान के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button