Korba Breaking: जिला जेल से 4 विचाराधीन कैदी फरार.. सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, प्रशासन में मचा हड़कंप…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। जिला जेल कोरबा से शनिवार सुबह चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। आरोपी कैदी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उच्च अधिकारियों ने तत्काल जेल परिसर का निरीक्षण किया और जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर के प्रवेश और निकासी मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

फरार कैदियों पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उनके भागने से न सिर्फ जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है।

सीएसपी ने कहा  कि थानों को अलर्ट किया गया है और विशेष टीमें गठित कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, घटना में शामिल जेल कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह घटना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है – आखिर कड़ी निगरानी में रखे जाने वाले विचाराधीन आरोपी इतने आसानी से कैसे फरार हो गए?

जांच जारी है और प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल यह मामला कोरबा की कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है।

Share This Article