Korba: कोरबा के युवा नेता रोशन जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा को राजनांदगांव में मिली बड़ी जीत

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। इस सीट पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कब्जा किया है। इस क्षेत्र में कोरबा के भाजपाइयों ने भी सघन प्रचार अभियान कर पार्टी की ताकत बढ़ाई। इनमें कोरबा के युवा नेता रोशन जायसवाल भी शामिल हैं, जिन्होने युवाओं की अपनी टीम के साथ राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में कमान संभाली। अजय पाण्डे की टीम ने डोर टू डोर कैम्पेननिग की और भाजपा को जीत दिलाई। जीत के बाद सांसद संतोष पाण्डेय के साथ कोरबा के युवा नेता रोशन जायसवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी के हाथों प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया।

 

राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में कोरबा के युवाओं ने कमान संभालते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। श्री जायसवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में सफलता के झंडे गाड़े। इस सफलता में छत्तीसगढ़ की 11 में से दस सीटों का भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हीं में एक राजनांदगांव लोकसभा सीट भी है, जहां भाजपा के संतोष पाण्डेय ने विजय पताका फहराई। भाजपा की इस जीत में सबसे अहम भूमिका कार्यकर्ताओं की टीम की रही, जिन्होंने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर सघन प्रचार किया।

Share This Article