Featuredकोरबा

Korba : नामांकन दाखिल कर बोली सरोजः- 5 से 6 सीटें जीतने का कांग्रेसियों का दावा सपना ही रह जाएगा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा उम्मीदवार सुश्री सरोज पांडेय ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पंहुच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज अष्टमी के अवसर पर उन्हें निश्चित रूप से माता के साथ साथ जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

 

चुनावी मुद्दों को लेकर उन्होंने तात्कालिक कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं द्वारा किए भ्रष्टाचार और भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। प्रदेश में कांग्रेस को 5 से 6 सीट मिलने के सवाल पर उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

 

 

उन्होंने इसे कांग्रेस पार्टी के नेताओं का सपना करार देते हुए कहा कि उनका यह सपना इसी तरह सपना ही बनकर रह जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा के कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button