BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba : गांजा गली मार्ग में चला चाकू..घयाल युवक की शिकायत पर दर्ज हुआ FIR.. आरोपी फरार…

कोरबा।कोतवाली थाना के अंतर्गत गांजा गली में एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर गोलू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल  युवक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।Korba

 

मामला शुक्रवार रात की है।पुरानी बस्ती निवासी युवक पर तुलसी मार्ग (गांजा गली) में चाकू चल गया। बताया जा रहा है कि घायल गोलू नाई (श्रीवास) निवासी पुरानी बस्ती पर डीडीएम रोड निवासी विशाल बत्रा ने किसी बात की पुरानी रंजिश पर चाकू चला दिया जिससे गोलू के सीने और हथेली में जख्म आये हैं। लहूलुहान हालत में गोलू को अस्पताल ले जाया गया जहां से प्रारम्भिक उपचार बाद बिलासपुर रेफर किये जाने की जानकारी मिल रही है। रात लगभग 11:30 बजे हुए इस घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने विशाल बत्रा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।Korba

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button