देशराजनीति

अमेठी में किशोरी लाल शर्मा की जीत तय, प्रियंका गांधी का साथ… तस्वीर साझा कर कहा…

अमेठी: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस एक बार फिर बढ़त बनाती दिख रही है। अमेठी सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मात दे दी थी। इसके बाद से अमेठी लोकसभा सीट पर गांधी परिवार वापसी की कोशिशों में लगातार जुटी हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले उम्मीद की जा रही थी कि उनकी एक बार फिर राहुल गांधी यहां से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, सोनिया गांधी के करीबी और उनके सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारे गए। अब वे जीत की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केएल शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है। साथ ही, अमेठी के लोगों का धन्यवाद भी किया है।

https://x.com/priyankagandhi/status/1797910949074272688

 

 

केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबियों में रहे हैं। वे राजीव गांधी के काल में पंजाब से अमेठी आए थे। राजीव गांधी के सांसद प्रतिनिधि के तौर पर राजनीतिक करियर शुरू करने वाले केएल शर्मा ने इस बार निवर्तमान सांसद स्मृति ईरानी को लगभग मात दे दी है। अब तक हुए चुनाव रिजल्ट में 1,02,429 वोटों की अजेय बढ़त केएल शर्मा बना चुके हैं। केएल शर्मा को बड़ी बढ़त मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने एक तस्वीर साझा की है, इसमें दोनों नेता चुनाव प्रचार के दौरान सुस्ताते दिख रहे हैं।

प्रियंका ने किया था प्रचार

अमेठी और रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया था। वह इन दोनों लोकसभा सीटों पर प्रियंका गांधी कई जनसभाओं का आयोजन किया। नुक्कड़ सभाओं के जरिए बड़े स्तर पर प्रचार किया। दोनों सीटों पर सघन और अन्य सीटों पर दमदार उपस्थिति का असर दिखा। प्रियंका गांधी की चुनावी मैदान में उपस्थिति और अखिलेश के विनिंग जातीय समीकरण ने यूपी में कांग्रेस को 2009 के बाद एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। पार्टी लगातार सात से आठ सीटों पर बढ़त बनातीर दिख रही है। खासकर, अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ी बढ़त दिख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button