kisaan aandolan: पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश करते कई किसान नेता गिरफ्तार, ड्रोन से दागे गए आंसू बम के गोले

Desk Reporter
2 Min Read

नई दिल्ली। kisaan aandolan: अपने मांगों के समर्थन में किसानों ने मंगलवार को दिल्ली चलो मार्च शुरू किया। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से आंसू बम के गोले गिराए। पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

kisaan aandolan: बता दें कि किसान प्रदर्शनकारियों का पहला जत्था मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पंजाब के फतेहगढ़ के दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस बीच किसानों को रोकने के लिए दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली से लगे सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

kisaan aandolan: इससे पहले सोमवार रात केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की पांच घंटे की चर्चा बेनतीजा रही। फसलों के लिए गारंटीशुदा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मुख्य मांग पूरी नहीं हुई है। सोमवार आधी रात को किसानों ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक में हल नहीं निकलने की बात कही।

kisaan aandolan: किसान संगठनों ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे को सुलझाने में ईमानदारी नहीं दिखा रही। किसानों से बैठक करके जानबूझ करने मामले को लटका रही है। देर करने की रणनीति अपना रही है। इसलिए किसान अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च जारी रखेंगे।

Share This Article