कोरबा।जिले में 15 से 16 फरवरी तक आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन सोमवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न (Kanika Kapoor Live Concert) हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।
कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत “चिट्टियां कलाइयां”, “तेनु मै लव करदा”, “यार ना मिले” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। महोत्सव स्थल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।
https://www.youtube.com/live/HZ_fMyweaTY?si=rvl_ugn1BRNLfXL



