Jharkhand assembly elections: जेएमएम गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर लड़ेगा चुनाव, CM हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

News Power Zone
1 Min Read

रांची। Jharkhand assembly elections: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो गठबंधन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। सीएम हेमंत ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।

Jharkhand assembly elections: सोरेन ने झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताया और आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता हासिल करेगा। सीएम हेमंत ने कहा कि हमने अपनी चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और हमें विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।

Jharkhand assembly elections: बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है। चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। झारखंड में पहले चरण का मतदान 43 सीटों पर 13 नवंबर को, दूसरे चरण का मतदान 38 सीटों पर 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

Share This Article