नई दिल्ली

Iran US Conflict : हिंद महासागर में बढ़ा तनाव…! डिएगो गार्सिया बेस पर ईरान का मिसाइल हमला नाकाम

उड़ान में ही फेल हुई मिसाइल

तेहरान/नई दिल्ली, 21 मार्च। Iran US Conflict : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच हालात अब हिंद महासागर तक पहुंचते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के रणनीतिक सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया को निशाना बनाते हुए दो इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन हमला असफल रहा।

उड़ान में ही फेल हुई मिसाइल

रिपोर्ट के अनुसार, दागी गई दो मिसाइलों में से एक उड़ान के दौरान ही तकनीकी खराबी के चलते फेल हो गई। दूसरी मिसाइल को रोकने के लिए अमेरिकी युद्धपोत की ओर से SM-3 इंटरसेप्टर मिसाइल लॉन्च की गई।

बेस को नहीं पहुंचा नुकसान

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इंटरसेप्शन पूरी तरह सफल रहा या नहीं, लेकिन डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

रणनीतिक रूप से बेहद अहम है बेस

हिंद महासागर में स्थित यह बेस अमेरिका और ब्रिटेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना है, जहां से इंडो-पैसिफिक और मिडिल ईस्ट क्षेत्र में ऑपरेशन संचालित किए जाते हैं।

बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

ईरान की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। भारत के समुद्री पड़ोस तक इस तरह की गतिविधियों का असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल, इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button