
Iran–Israel War: नई दिल्ली। LPG carrier Nanda Devi has also safely transited Strait of Hormuz: भारत का दूसरा एलपीजी कैरियर जहाज नंदा देवी सफलतापूर्वक होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पार कर खुले समुद्र में प्रवेश कर चुका है। सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की गई है।
Iran–Israel War: सूत्रों के मुताबिक, जहाज अब भारतीय नौसेना की निगरानी और सुरक्षा में आगे बढ़ रहा है। नौसेना इसे भारत की ओर जाने वाले अगले चरण में एस्कॉर्ट कर रही है। उम्मीद है कि यह जहाज अगले दो दिनों में भारत के किसी बंदरगाह संभवतः मुंबई या कांडला पर पहुंच सकता है।
Iran–Israel War: शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार, नंदा देवी में लगभग 46,000 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है। यह खेप भारत की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर उस समय जब खाड़ी क्षेत्र में जारी क्षेत्रीय संकट के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
Iran–Israel War: इससे पहले एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत का पहला एलपीजी जहाज शिवालिक भी बातचीत के बाद सुरक्षित रास्ता मिलने पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजर चुका है।
Iran–Israel War: यह जहाज अब खुले समुद्र में सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है और भारतीय नौसेना के मार्गदर्शन में यात्रा कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों जहाजों की आवाजाही पर भारतीय नौसेना की कड़ी निगरानी है, ताकि इस रणनीतिक रूप से संवेदनशील समुद्री क्षेत्र से उनका सुरक्षित पारगमन सुनिश्चित किया जा सके।



