IPS Wedding : पापा कहते हैं बेटा नाम करेगा…! SP केके बिश्नोई अपने पिता संग इस गाने पर डांस कर माहौल को बनाया खुशनुमा…यकी न हो तो देखें यहां VIDEO
IPS कपल की शादी में जुटेंगी बड़ी हस्तियां
बाड़मेर/जोधपुर, 28 मार्च। IPS Wedding : संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले आयोजित प्री-वेडिंग समारोहों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है, जिनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
गुरुवार को सगाई और रिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जहां दोनों अफसरों ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान केके बिश्नोई ने अपने पिता सुजाना राम बिश्नोई के साथ ‘पापा कहते हैं’ गाने पर डांस कर माहौल को यादगार बना दिया।
शुक्रवार को हल्दी और संगीत समारोह में भी दोनों पूरी तरह फिल्मी अंदाज में नजर आए। केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने कई लोकप्रिय गानों पर डांस किया और स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी। एक वीडियो में केके बिश्नोई अंशिका को गोद में उठाते दिखे, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
27 मार्च को ‘कृष्ण निवास’ में हल्दी और संगीत का आयोजन हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों के बीच पारंपरिक रस्में निभाई गईं। 29 मार्च को बाड़मेर में दोनों सात फेरे लेंगे, जबकि 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इस शादी को लेकर दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।



