Featuredखेलछत्तीसगढ़

India vs South Africa 2nd ODI Highlights: रायपुर ODI में भारत 4 विकेट से हारा, सीरीज 1-1 से बराबर

रायपुर। IND vs SA 2nd ODI Live Score: राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया है। सीरीज 1-1 से बराबर पर ला दिया।

भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 359 रनों का विशाल टारगेट रखा है। इसके जवाब में अफ्रीका ने 4 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। अफ्रीका ने 49.2 ओवर में 6 विके खोकर 362 रन बनाए।

359 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने 26 के स्कोर पर डिकॉक (8) का विकेट गंवाया। कप्तान तेम्बा बावुमा 48 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंद में 54 रन बनाए। एडन मार्करम ने 98 गेंद में 110 रन बनाए। मैथ्यू ने 64 गेंद में 68 रन का योगदान दिया। मार्को यान्सेन दो रन ही बना सके।

 

टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रोहित पांचवें जबकि यशस्वी 10वें ओव में आउट हुए। इसके बाद, विराट कोहली और ऋतुराज गायकाड़ ने दमदार साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े।

गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। यह उनका पहला वनडे शतक है। कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बटोरे, जिसमें सात चौके और दो छक्के हैं। कोहली ने वनडे में 53वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 84वां शतक जमाया। वॉशिंगटन सुंदर (1) का बल्ला नहीं चला।

कप्तान केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। राहुल ने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन जोड़े। उनके बल्ले से 6 चौके और दो छक्के निकले।

जडेजा ने 27 गेंदों में दो चौकों के जरिए नाबाद 24 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने दो जबकि लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button