Featuredदेशराजनीतिसामाजिक

India France Agreements: देश बनेंगे फ्रेंच हेलीकॉप्टर, डिफेंस से AI तक… भारत-फ्रांस के बीच 21 समझौते, यहां देखें डिटेल्स

India France Agreements: नई दिल्ली/मुंबई। भारत और फ्रांस की दोस्ती एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकात में कुल 21 बड़े समझौतों और फैसलों पर मुहर लगी है, जो डिफेंस से लेकर स्पेस और क्लीन एनर्जी तक फैले हुए हैं।

India France Agreements: दोनों देशों ने अपनी पार्टनरशिप को अब ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ का नाम दिया है। यह सिर्फ एक समझौता नहीं है, बल्कि अगले कई दशकों के लिए विकास का एक नया ब्लूप्रिंट है। इस मीटिंग का सबसे बड़ा मैसेज यह है कि भारत अब ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में फ्रांस जैसे शक्तिशाली देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।

 

India France Agreements: भारत और फ्रांस के बीच कुल 21 समझौतों पर हस्ताक्षर

1.भारत–फ्रांस संबंधों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ स्तर तक अपग्रेड किया गया।
2.साझेदारी और Horizon 2047 रोडमैप की समीक्षा के लिए वार्षिक विदेश मंत्रियों का संवाद स्थापित होगा।
3.भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष की शुरुआत।
4.भारत-फ्रांस इनोवेशन नेटवर्क लॉन्च।
5.कर्नाटक के वेमागल में H125 हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन।
6.रक्षा सहयोग समझौते का नवीनीकरण।
7.BEL और Safran के बीच भारत में HAMMER मिसाइल उत्पादन के लिए संयुक्त उद्यम।
8.Indian Army और French Land Forces में अधिकारियों की परस्पर तैनाती।
9.संयुक्त एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप का गठन।
10.महत्वपूर्ण खनिज-धातुओं में सहयोग हेतु संयुक्त आशय घोषणा।
11.DST और CNRS के बीच एडवांस्ड मटेरियल्स सेंटर स्थापित करने का आशय पत्र।
12.दोहरे कराधान से बचाव समझौते के प्रोटोकॉल में संशोधन।
13.T-Hub और Nord France के बीच स्टार्ट-अप व टेक सहयोग का आशय पत्र।
14.DST–CNRS के बीच वैज्ञानिक सहयोग MoU।
15.डिजिटल साइंस व टेक्नोलॉजी इंडो-फ्रेंच सेंटर स्थापित करने की संयुक्त घोषणा।
16.AIIMS New Delhi में हेल्थ AI इंडो-फ्रेंच सेंटर लॉन्च।
17.DBT और ANRS के बीच संक्रामक रोग व वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान सहयोग।
18.मेटाबोलिक हेल्थ साइंस के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर स्थापना समझौता।
19.एरोनॉटिक्स स्किलिंग के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का आशय पत्र।
20.Ministry of New and Renewable Energy और Ministry for the Economy, Finance and Industrial, Energy and Digital Sovereignty के बीच नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग MoU नवीनीकरण।
21.Department of Posts और La Poste के बीच आशय पत्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button