Featuredदेशसामाजिक

Incident: बस पर गिरा पहाड़, 15 लोगों की मौत,कई लोग मलबे में दबे,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Incident: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार देर शाम प्राइवेट बस पर पहाड़ गिर गया। इससे 15 लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बच्चे समेत 4 लोगों को बचा लिया गया है।

Incident: खबर लिखे जाने तक राहत ए‌वं बचाव कार्य जारी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। हादसा बरठीं के पास भलू में लैंडस्लाइड की वजह से पेश आया। बताया जा रहा है कि बस में 25 से 30 यात्री सवार है। छत पर मलबा व पत्थर गिरने के बस पूरी तरह दब गई। बचाव टीम के द्वारा JCB से मलबा हटाया जा रहा है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

Incident: मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button