Featuredकोरबासामाजिक

KORBA: डिप्टी सीएम के प्रभार वाले जिले में सड़कों का हाल बदहाल..रोजाना जाम से लोग परेशान, सरकार और सरकारी अफसरो का कहां है ध्यान…

कोरबा। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रभार वाले जिले कोरबा में सड़कों की बदहाली लोगों की बड़ी समस्या बन गई है। शहर के चारों दिशाओं में जगह-जगह गड्ढों और टूटे हुए मार्ग के कारण हर दिन जाम की स्थिति बन रही है। हैरानी की बात यह है कि इन्हीं सड़कों से मंत्री, कलेक्टर और अफसर भी रोजाना गुजरते हैं, बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं।

उरगा की ओर जाने वाले रास्ते पर हाल और भी खराब है। गौ माता चौक से आगे बढ़ते ही लोगों का धैर्य जवाब दे जाता है और वे सरकार को कोसने लगते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से इस मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनती है। यही स्थिति दर्री से कटघोरा मार्ग पर भी है, जहां गोपालपुर के पास बने गड्ढों के कारण वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

लोगों का कहना है कि आए दिन जाम में फंसना अब आम बात हो गई है और प्रशासन की अनदेखी से स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

 

 थाने में शिकायत , एफआईआर की मांग

जिले में खराब सड़कों और रोजाना लगने वाले जाम को लेकर लोगों का आक्रोश थाने तक पहुंच गया है। कोरबा–कटघोरा मार्ग की बदहाली के खिलाफ क्षेत्रीय निवासी अनिल द्विवेदी ने थाना कटघोरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया गया है कि कोरबा–कटघोरा मार्ग (जो पहले पीडब्ल्यूडी के अधीन था और वर्तमान में एनएचएआई के अधीन है) की दुर्दशा के कारण आए दिन हादसे और जाम की स्थिति बन रही है। 15 सितंबर को भी लंबे समय तक जाम लगने से आम जनता, स्कूली बच्चे और मरीज परेशान रहे। यहां तक कि एंबुलेंस तक जाम में फंस गई।

पुलिस से ये है मांग

1. एनएचएआई के जिम्मेदार अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

2. खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

देखे वीडियो

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button