IPL 2025: मुंबई-पंजाब के बीच क्वालिफायर-2 हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल? RCB से भिड़ेगी ये टीम

News Power Zone
2 Min Read

आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी.

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ स्टेज अपने चरम पर है, और सभी की नजरें 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले पर टिकी हैं, जहां मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा. यह मुकाबला फाइनल में जगह बनाने के लिए बेहद अहम है, जहां विजेता का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जो पहले ही क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. लेकिन अगर बारिश या किसी और वजह से यह क्वालिफायर-2 मुकाबला रद्द हो जाता है, तो फाइनल में कौन सी टीम खेलेगी? आइए जानते हैं.

मैच हुआ रद्द तो कौन खेलेगा फाइनल?
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ फॉर्मेट के मुताबिक, लीग स्टेज के अंत में टॉप चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं. टॉप दो टीमें (पंजाब किंग्स और आरसीबी) क्वालिफायर-1 में भिड़ती हैं, जिसमें विजेता सीधे फाइनल में जाता है. तीसरे और चौथे स्थान की टीमें (गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस) एलिमिनेटर में खेलती हैं, और उसका विजेता क्वालिफायर-1 की हारी हुई टीम के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलता है. क्वालिफायर-2 का विजेता फाइनल में क्वालिफायर-1 के विजेता से भिड़ता है. इस सीजन में, पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में 19 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि आरसीबी भी 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई है.

हर हाल में नतीजा निकालने की होगी कोशिश
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला ये मैच काफी अहम है. ऐसे में हर हाल में इस मुकाबले का नतीजा निकालने की कोशिश होगी, हालांकि मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है

Share This Article