Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

पति जेल में… बाहर पत्नी ने संभाल लिया ‘वो’ कारोबार, स्कूटी पर खुला बड़ा राज

रायपुर:Raipur Police Action छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला के पास 6.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिला अपने पति के जेल जाने के बाद उसके गांजे की तस्करी के काम को आगे बढ़ा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

Raipur Police Action मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 3.57 लाख रुपए बताई जा रही है।

महिला का पति हिस्ट्रीशीटर है

पुलिस के अनुसार, महिला का नाम माधुरी जैन उर्फ डॉली है। वह खमतराई थाना क्षेत्र में रहती है। महिला का पति उदय जैन हिस्ट्रीशीटर है। उदय जैन के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उदय जैन पहले से ही नारकोटिक एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है। उसके जेल जाने के बाद उसकी पत्नी इस पूरे कारोबार को संभाल रही थी।

 

माधुरी जैन के साथ पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी का नाम कृष्ण साहू है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कृष्णा रायपुर के सन्यासी पारा इलाके का रहने वाला है। वह ओडिशा के गांजा लाकर अभनपुर में डंप कर रहा था। इसके बाद पूरे शहर में गांजे की सप्लाई की जाती थी। पुलिस को माधुरी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी।

घेराबंदी कर पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरंग-रायपुर रिंग रोड स्थित एक कार शोरूम के पास नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। थोड़ी देर बाद ही मुखबिर से मिली जानकारी और नंबर वाली स्कूटी आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button