Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

पत्नी की प्रेम कहानी सुन प्रेमी से शादी कराने ले गया पति, मौके पर मुकरा आशिक, हुई जेल

रायपुर (Chhattisgarh)। खरोरा थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पत्नी की प्रेम कथा सुनकर पति बाकायदा उसके प्रेमी से शादी कराने के लिए भी तैयार हो गया। पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी से बात की और दोनों की शादी कराने के लिए तैयार हो गया। समाज के बीच जाकर उसने सबको दोनों की शादी के लिए मनाया भी। पत्नी जैसे ही पति से अलग होकर अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पहुंची तो आरोपित शादी से ही मुकर गया। पत्नी दोबारा अपने पति के पास पहुंची जिसके बाद उसने थाने में एफआइआर दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपित को पुलिस ने जेल भेजा।

पत्नी ने सच्चाई बताई तो पति हो गया राजी

जानकारी के मुताबिक खरोरा थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी मई में दुर्ग जिले में हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही आरोपित दीपक वर्मा ने नवविवाहिता को फोन और मैसेज करना शुरू कर दिया। पति को जब इस बात की भनक लगी तो उसने अपनी पत्नी से बात की। नवविवाहिता ने अपने संबंधों की पूरी सच्चाई बता दी। इसपर पति ने महिला के प्रेमी से फोन पर बात की। आरोपित दीपक वर्मा ने अपने और युवती के बीच तीन सालों तक शारीरिक संबंध रहने की बात बताई और महिला को रखने के लिए राजी हो गया। इसके बाद महिला के पति ने पत्नी के मायके और ससुराल वालों के बीच एक सामाजिक बैठक बुलाई, जिसमें सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों अलग हो गए। विवाह विच्छेद होने के बाद, आरोपित के आश्वासन पर अपने मायके आ गई। इसके बाद दीपक वर्मा ने महिला से बातचीत करना ही बंद कर दिया और शादी से भी मुकर गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है.

 

Related Articles

Back to top button