कोरबा
Hanumant Katha : कोरबा कथा में गरजे धीरेंद्र शास्त्री…! धर्मांतरण पर गरमाई बहस…बयान से तेज हुई बहस
धीरेंद्र शास्त्री का संदेश: अब नहीं होगा हिंदुओं का धर्मांतरण
कोरबा, 24 मार्च। Hanumant Katha : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 अब सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक और वैचारिक बहस का केंद्र बनता जा रहा है। एक तरफ मसीही समाज इसका विरोध कर रहा है, तो दूसरी ओर धार्मिक मंचों से इसके समर्थन में तीखे बयान सामने आ रहे हैं।
कोरबा के ढप-ढप में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर खुलकर बयान दिया। उनके शब्दों ने इस बहस को और तेज कर दिया है, जहां धर्म, आस्था और कानून तीनों आमने-सामने दिख रहे हैं। उन्होंने कथा मंच से आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मिशनरियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब धर्मांतरण का खेल नहीं चलेगा। लोगों से घर लौटने का आह्वान करते हुए, उन्होंने कोरबा, रायगढ़, जशपुर और बिलासपुर के निवासियों से अपील की और कहा कि जो लोग वापस लौटना चाहते हैं, उनके लिए अब सही समय है।



