Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

GST Collection in January 2025: सरकार ने सिर्फ 1 महीने में GST से कमाए 1.96 लाख करोड़, जनवरी में 12% बढ़ा कलेक्शन

नई दिल्ली। GST Collection in January 2025: देश में घरेलू आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने से जनवरी 2025 में जीएसटी कलेक्शन 12.3 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपए हो गया। शनिवार को देश का बजट पेश करने के साथ ही सरकार ने जीएसटी कलेक्शन से जुड़े आंकड़े भी जारी किए।

GST Collection in January 2025: जीएसटी कलेक्शन में घरेलू स्तर पर गुड्स और सर्विसेज की बिक्री से कलेक्शन 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1.47 लाख करोड़ रुपए हो गया। इंपोर्टेड चीजों से टैक्स कलेक्शन 19.8 प्रतिशत बढ़कर 48,382 करोड़ रुपए रहा। जनवरी में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,95,506 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

 

GST Collection in January 2025: जनवरी 2025 में जारी किए गए 23,853 करोड़ रुपए का रिफंड

जीएसटी विभाग ने साल के पहले महीने में कुल 23,853 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया, जो 24 प्रतिशत ज्यादा है। रिफंड को समायोजित करने के बाद कुल नेट जीएसटी रेवेन्यू 10.9 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपए रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button