
GST Collection August 2025: नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह के अगस्त 2025 के आंकड़े जारी हो गए हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2025 में जीएसटी संग्रह 6.5% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,86,315 करोड़ रहा, जो पिछले साल अगस्त 2024 में ₹1,75,000 करोड़ था। यह आंकड़ा 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक से ठीक दो दिन पहले जारी हुआ है, जो 3-4 सितंबर को होनी है।
GST Collection August 2025: आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में जीएसटी के प्रमुख घटक इस प्रकार रहे: केंद्रीय जीएसटी (CGST) ₹34,076 करोड़, राज्य जीएसटी (SGST) ₹42,854 करोड़, एकीकृत जीएसटी (IGST) ₹97,186 करोड़ और उपकर (Cess) ₹12,199 करोड़। आयात से प्राप्त कर में 1.2% की कमी देखी गई, जो ₹49,354 करोड़ रहा। जीएसटी रिफंड में सालाना आधार पर 20% की कमी आई, जो ₹19,359 करोड़ रहा। इसके बावजूद, शुद्ध जीएसटी राजस्व ₹1,67,000 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 10.7% अधिक है।
GST Collection August 2025: महाराष्ट्र नंबर.1, छोटे राज्यों में तेज वृद्धि
छोटे राज्यों में सिक्किम (39%), मेघालय (35%) और नगालैंड (33%) ने जीएसटी संग्रह में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की। बड़े राज्यों में महाराष्ट्र ने ₹28,900 करोड़ के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें 10% की वृद्धि देखी गई। इसके बाद कर्नाटक (₹14,204 करोड़, +15%), तमिलनाडु (₹11,057 करोड़, +9%) और उत्तर प्रदेश (₹9,086 करोड़, +10%) का स्थान रहा। हालांकि, चंडीगढ़ (-12%), मणिपुर (-24%) और झारखंड (-1%) में संग्रह में कमी दर्ज की गई।