Featuredखेलछत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह का शानदार आगाज़..अम्बस्थ ने कहा खेलों से स्वास्थ्य और टीम भावना को मिलती है मजबूती…

बिलासपुर, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा में खेल सप्ताह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार से हुई। यह आयोजन 20 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्थ एवं कार्यपालक निदेशक (उपकेंद्र) श्रीमती कल्पना घाटे ने किया। इस अवसर पर श्री अम्बस्थ ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इससे कर्मचारियों में अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना विकसित होती है।

श्रीमती कल्पना घाटे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्युत कर्मियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका असर उनके कार्य निष्पादन में भी दिखाई देता है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस खेल सप्ताह में डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, बॉल थ्रो तथा देशभक्ति गीत पर आधारित गायन प्रतियोगिता शामिल है।
उद्घाटन कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े, सुश्री स्मिता सूर्यवंशी, गौतम केनार, श्रीमती निवेदिता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पावर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button