Grand Armed Military Ceremony: भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक पहुंचा रायपुर, शहर में रैली निकालकर किया गया स्वागत, लोगों में जबरदस्त उत्साह

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। Grand Armed Military Ceremony: भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक और अन्य आर्टिलरी गुरुवार को राजधानी रायपुर पहुंचा, जिसका शहर में रैली निकालकर स्वागत किया गया। बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य शक्ति प्रदर्शन आर्मी मेले का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है।

 

Grand Armed Military Ceremony: जिला प्रशासन की ओर से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भीष्म टैंक का स्वागत किया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक और अन्य सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक ले जाया गया।

स्कूली बच्चों को साइंस कॉलेज मैदान निशुल्क बस की व्यवस्था

 

Grand Armed Military Ceremony: के दौरान रायपुर के नागरिकों में खासा उत्साह देखते हुए कलेक्टर गौरव सिंह ने स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर गौरव सिंह ने स्कूलों के प्राचार्यों को बताया कि स्कूली बच्चों को साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले सशस्त्र सैन्य समारोह निशुल्क बस की व्यवस्था की गई है।

Share This Article