Gopal Vyas is no more: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास,बीएसपी में इंजीनियर भी रहे, एम्स को देह दान

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। Gopal Vyas is no more: पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीगोपाल व्यास का गुरुवार सुबह 6.48 बजे निधन हो गया। उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए निज निवास 33, विधायक कॉलोनी, रायपुर में सुबह 10:45 तक रखा गया है। इसके बाद देहदान के लिए एम्स रायपुर के गेट नंबर 5 के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Gopal Vyas is no more: गोपाल व्यास आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने संघ और BJP के लिए ज़मीनी स्तर पर काम किया। गोपाल व्यास बीजेपी के सीनियर लीडर थे। आपातकाल के समय जेल में रहें थे। वे 1975 से 1977 तक आपातकाल के दारौन रायपुर की जेल में रहे। वे राज्यसभा के सदस्य रहे।

Gopal Vyas is no more: वृद्धावस्था के कारण फिलहाल सक्रिय राजनीति में एक्टिव नहीं थे। हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने रायपुर आकर सदस्य बनाया था। बीएसपी में इंजीनियर रहे गोपाल व्यास को श्रीरू भैया के नाम से भी जाना जाता था।

Share This Article