Gold Silver Price Today: सोने ने फिर तोड़ डाला अपना रिकॉर्ड, अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर पर, चांदी 1 लाख से बस 400 रुपए दूर

News Power Zone
2 Min Read

नई दिल्‍ली। Gold Silver Price Today: दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार 19 फरवरी को सोने का भाव 900 रुपए चढ़कर 89,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 600 रुपए चमककर 99,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। अब यह 1 लाख रुपए से सिर्फ 400 रुपए दूर रह गई है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेजी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नए शुल्क लगाने की धमकी से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। इस कारण सोने में निवेश को सुरक्षित माना जा रहा है।

Gold Silver Price Today: इस साल अब तक 10 हजार रुपए से ज्‍यादा बढ़त

बुधवार को सोने की कीमत में 900 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई। इससे 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 89,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। पिछले कारोबारी दिन सोना 88,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 14 फरवरी को भी सोना इसी स्तर पर पहुंचा था।

 

Gold Silver Price Today: इस साल अब तक सोने का भाव 10,010 रुपए यानी 12.6 फीसदी बढ़ चुका है। 1 जनवरी को सोने का भाव 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 89,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसमें भी 900 रुपए की तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत में भी 600 रुपए की तेजी आई है। इससे चांदी का भाव 99,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

Share This Article