Featuredदेशसामाजिक

बेहद खूबसूरत और खर्चीली होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, यहां जानें इनकी अन्य खूबियां

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वालों का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र ग्रह भोग विलास और भौतिक सुखों का स्वामी माना जाता है। शुक्र देव की कृपा से इस मूलांक के लोग बेहतर जीवन जीते हैं। इनके पास धन धान्य की कमी नहीं रहती है। शुक्र की मजबूत स्थिति इन्हें सभी सांसारिक वस्तुएं उपलब्ध कराती है। यहां यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि ये लोग राजा का जीवन जीते हैं। आइये जानते हैं इनकी अन्य विशेषताएं..

बेहद खर्चीले होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग

इस मूलांक के लोग बेहद खर्चीले स्वभाव के होते हैं। यह भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं, इसलिए शौक-मौज पर यह काफी पैसा खर्च करते हैं। हालांकि यह अपनी मेहनत और सूझबूझ से धन कमाने का भी हुनर रखते हैं। कई बार पैसों को लेकर इन्हें कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ते हैं।

शुक्रवार का दिन होता है सबसे शुभ

मूलांक 6 वालों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे में यदि शुक्रवार के दिन यह कोई अच्छा काम करते हैं तो, इन्हें सफलता जरूर मिलती है। किसी भी शुभ कार्य के लिए यह दिन अनुकूल माना जाता है। इसके अलावा यदि आप अपने महत्वपूर्ण फैसले इस दिन लेंगे तो, आपको मनचाहे परिणाम की मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः वृश्चिक राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, पलट जाएगी तीन राशि के लोगों की किस्मत, खूब धन लाभ

शुभ रंग, शुभ दिन और शुभ तारीख

इस मूलांक वालों के लिए 6,15 और 24 तारीख शुभ होती हैं। अगर रंगों की बात करें तो इनके लिए हल्का नीला, हल्का गुलाबी और सफेद रंग अनुकूल रंग होते हैं। इस मूलांक वालों के लिए सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन अनुकूल होते हैं।

करियर

इन लोगों को संगीत, साहित्य, पेंटिग, आर्ट, क्राफ्ट, अभिनय और फैशन की दुनिया में हाथ आजमाना चाहिए। इन क्षेत्रों में ये लोग अच्छी सफलता पाते हैं। प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button