प्रेमिका (P)के प्रेम (P) में थाना पहुंचे पागल प्रेमी(P)के साथ क्या चौंथा P कर दिया..!!

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को पाने प्रेमी सिविल लाइन थाना पहुंचा और कहने लगा मुझे लड़की चाहिए बात खत्म, नहीं तो थाने में सुसाइड कर लूंगा। पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था। पुलिस युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाइ करने की तैयारी में है।

युवक की यह हरकत किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। थाना परिसर में मौजूद लोग भी यह ड्रामा देखकर हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इसे आधुनिक दौर के असफल प्रेम की दर्दनाक कहानी बताया, तो कुछ ने युवक की हरकत को बेवकूफी करार दिया। युवक आशुतोष मूलत रीवा का रहने वाला है रिसदी स्थित झगराह बस्ती में किराए के मकान पर रहता है और फर्नीचर दुकान में काम करता है युवती से मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई दोनों एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगे पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदली अब बात शादी तक जा पहुंची है जब यह बात यूपी के घर वालों को पता चला तो उन लोगों ने इन दोनों के रिश्ते को इनकार कर दिया।जहां युवक युवती के लिए पागल हो गया और सीधे सिविल लाइन थाना पुलिस के पास जा पहुंचा।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह समझने को तैयार नहीं है जहां थाने में ही सुसाइड करने की धमकी दे रहा था उसके खिलाफ प्रतिबंधात्म कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article