
Lअहमदाबाद। Girija Vyas passes away: सीनियर कांग्रेस लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का कल देर शाम अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। डॉ. व्यास को करीब एक महीने पहले उदयपुर स्थित उनके आवास पर गणगौर पूजा के दौरान आग लगने से झुलस गई थीं। इसके बाद से वह लगातार चिकित्सकीय देखरेख में थीं। उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Girija Vyas passes away: डॉ. गिरिजा व्यास ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह 1991 से 1996 तक राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रहीं और 2004 से 2014 तक उदयपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। मनमोहन सिंह सरकार में उन्होंने आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।