Forest Action : कोरबा में वन विभाग का बड़ा एक्शन…! सतरेंगा में 359 नग लकड़ी बरामद…एक साथ 6 घरों में दबिश
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
कोरबा, 10 अप्रैल। Forest Action : कोरबा वनमंडल के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरेंगा में वन विभाग ने अवैध वनोपज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभाग ने एक साथ 6 ठिकानों पर छापा मारकर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त की है।
छापेमारी में क्या मिला?
टीम ने सर्च वारंट के साथ 6 घरों में दबिश दी, जहां से, 359 नग चिरान लकड़ी बरामद। कुल मात्रा: 5.405 घनमीटर। अनुमानित कीमत: ₹4.25 लाख।
जांच में सामने आया कि यह लकड़ी अवैध व्यापार के उद्देश्य से संग्रहीत की गई थी। जब्त लकड़ी में बीजा, साल और हल्दू जैसी कीमती प्रजातियां शामिल हैं।
अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई प्रेमलता यादव के निर्देश और सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व जयंत सरकार और देवव्रत सिन्हा ने किया।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत
वन विभाग ने मामले में वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले भी कोरबा वनमंडल के करतला क्षेत्र में वन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जहां कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी।



