Food Safety : कोरबा में बड़ी कार्रवाई…! बिना लाइसेंस चल रहा पेप्सिको बॉटलिंग प्लांट सील…जूस के सैंपल जांच के लिए भेजे
जांच के बाद होगी बड़ी कार्रवाई संभव
कोरबा, 21 मार्च। Food Safety : जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित पेप्सिको से जुड़े बॉटलिंग प्लांट को सील कर दिया है। साथ ही विभिन्न उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
बिना लाइसेंस चल रहा था प्लांट
खाद्य सुरक्षा टीम ने डिगापुर वार्ड नंबर 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर की फैक्ट्री में छापेमारी की। जांच के दौरान प्लांट के पास वैध लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके चलते नियमों के तहत यूनिट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान PepsiCo के उत्पाद, स्लाइस फ्रूट जूस। ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि की जा सके।
पानी फैक्ट्रियों की भी जांच
टीम ने दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज की पानी फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया। यहां से भी पानी के सैंपल एकत्र कर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
आगे की कार्रवाई जारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत के अनुसार, बिना लाइसेंस संचालन पाए जाने पर फैक्ट्री को सील किया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।



