Fire breaks out at Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग, कल्पवासी टेंट छोड़कर भागे, मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौजूद

News Power Zone
2 Min Read

Fire breaks out at Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज। प्रयागराज माघ मेले के नारायण धाम शिविर में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई, जिससे कल्पवासियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने से 15 टेंट और करीब 20 दुकानें चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि 3 किलोमीटर तक धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इस वक्त प्रशासन और दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

 

Fire breaks out at Prayagraj Magh Mela: शिविर में अब एक भी टेंट नहीं बचा

जानकारी के अनुसार नारायण धाम शिविर में कुल 15 टेंट थे। इनमें 50 से ज्यादा कल्पवासी निवास कर रहे थे। आग लगने के बाद शिविर के अंदर धुआं भरने लगा। इसके बाद अचानक हल्ला मचा और लोग बाहर की तरफ भागे। यहां तैनात पुलिस वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 10 मिनट के अंदर 1-1 करके 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। सीएम योगी के खास सतुआ बाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। प्राथमिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट में आग लगने की बात बताई जा रही है।

Share This Article