महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर क्या है भविष्यवाणी?

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क। मॉनसून की राह देख रहे देश के अधिकांश हिस्सों के साथ मौसम लुका छुपी खेलता नजर आएगा। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एक ओर जहां अगले 3-4 दिनों में मॉनसून के महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में बढ़ने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनती नजर आ रही है।

मॉनसून की राह देख रहे देश के अधिकांश हिस्सों के साथ मौसम लुका छुपी खेलता नजर आएगा। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एक ओर जहां अगले 3-4 दिनों में मॉनसून के महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में बढ़ने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनती नजर आ रही है।

वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल और माहे में 8 जून तक बारिश हो सकती है। अगले 2-3 दिनों में बिहार झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार हैं।

 

मध्य प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों के दौरान बारिश की संभावनाएं हैं। 8 जुन तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है और धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में 7 जून को ओले गिर सकते हैं।

महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर क्या है भविष्यवाणी?

Share This Article