Election 2024: कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, पहली सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम

News Power Zone
1 Min Read

हरियाणा चुनाव सिर पर है. सियासी दल जोरशोर से चुनावी तैयारी में जुटे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के 71 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं. हालांकि आज पार्टी ने 31 प्रत्याशियों के साथ पहली सूची जारी की है. बता दें इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना से और भूपिंदर सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से चुनावी मैदान में उतारा है.

https://twitter.com/ANI/status/1832096331344855167/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1832096331344855167%7Ctwgr%5E0e705adf05a12dcd58e2633e5b1be2e72bfe9af3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fharyana%2Fharyana-election-2024-congress-first-list-of-31-candidates

 

Share This Article