रायपुर

Ebola Screening at Airport : इबोला खतरे के बीच रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी निगरानी…! राज्य शासन ने लगाया इबोला जांच काउंटर…यहां देखें VIDEO

सरकार ने लोगों से की अपील

रायपुर, 28 मई। Ebola Screening at Airport : वैश्विक स्तर पर इबोला संक्रमण को लेकर बढ़ती सतर्कता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्य शासन द्वारा विशेष इबोला जांच काउंटर स्थापित किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी और स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग में जुटी हुई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सतर्कता

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विदेशों और अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर तत्काल मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जाएगी। इबोला जैसी गंभीर बीमारी को देखते हुए एयरपोर्ट पर विशेष हेल्थ डेस्क, मेडिकल स्टाफ और निगरानी व्यवस्था तैनात की गई है।

सरकार ने लोगों से की अपील

राज्य शासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत बनी रहे।

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सरकार अलर्ट

विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट स्तर (Ebola Screening at Airport) पर जांच और निगरानी बढ़ने से संक्रमण संबंधी जोखिम को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। सरकार का फोकस अब तकनीक आधारित मॉनिटरिंग और त्वरित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button