Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप, 4 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, सुनामी की चेतावनी

Desk Reporter
2 Min Read

ताइपे। Earthquake in Taiwan: ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह जोरदार भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई घर और गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं।

 

Earthquake in Taiwan: समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि भूकंप के बाद 4 लोगों की मौत हो गई है और 60 से अधिक घायल हो गए हैं। भूकंप से ताइवान के अलावा जापान, फिलिपींस और चीन भी प्रभावित हुए हैं। दक्षिणी जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

Earthquake in Taiwan:यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का सेंटर ताइवान के हुलिएन शहर से 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई है।

 

Earthquake in Taiwan: तीन मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी

 

Earthquake in Taiwan: एजेंसी ने कहा कि मियाकोजिमा द्वीप सहित क्षेत्र के सुदूर जापानी द्वीपों में तत्काल तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका है। ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिनमें इमारतों को ढहते हुए देखा जा सकता है।

Share This Article