Drunk Teacher Suspended : शराब के नशे में लोटते स्कूल पहुंचे दो शिक्षकों का वीडियो वायरल, विभाग ने किया सस्पेंड

News Power Zone
1 Min Read

बलौदाबाजार। Drunk Teacher Suspended : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के शराब के नशे में स्कूल आने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर दो शिक्षकों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे नशे की हालत में स्कूल में दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद, शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Drunk Teacher Suspended : बता दें कि पलारी ब्लॉक के ग्राम दतान स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह शराब के नशे में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य देखकर यह स्पष्ट होता है कि प्रधान पाठक शराब के अत्यधिक प्रभाव में हैं और उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर है।

 

वहीं दूसरा मामला ग्राम लरिया शासकीय प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव का भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हैं और अपनी बाइक भी गिरा दी है। वीडियो वायरल होने के बाद, शिक्षा विभाग ने तत्परता से कार्रवाई की। दोनों शिक्षकों की लापरवाही और नशे में स्कूल आने की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Share This Article