कोरबा

Drunk Driving Case : कोरबा में बड़ा हादसा टला…! नशे में तेज रफ्तार कार मोबाइल दुकान में घुसी…मचा हड़कंप

कोई जनहानि नहीं, लेकिन नुकसान भारी

कोरबा, 08 अप्रैल। Drunk Driving Case : छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सुनालिया चौक स्थित एक मोबाइल शॉपी में तेज रफ्तार कार घुस गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

तेज रफ्तार कार ने मारी दुकान में टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार दर्री रोड तिराहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे मोबाइल दुकान में जा घुसी।

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के समय आसपास सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे। राहगीर भी मौके पर मौजूद थे। कार के दुकान में घुसते ही लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में तीन युवक सवार थे। सभी के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है।

कोई जनहानि नहीं, लेकिन नुकसान भारी

इस घटना में राहत की बात यह रही कि, कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन दुकान को भारी नुकसान होने की संभावना है। सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक और सवारों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button